Last Updated:
Asia Cup: भारतीय टीम ने दुबई स्टेडियम की गोल छत की परिधि के चारों ओर लगाई गई उच्च तीव्रता वाली फ्लडलाइट्स से काफी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठा गया है. यही कारण है कि टीम दुबई में कैच नहीं छोड़ती
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के किसी भी दूसरे मैदान से अलग है. यहां हाई कैच लेना बेहद मुश्किल है. समझ लीजिए नजर हटी-दुर्घटना घटी..!! इस स्टेडियम में कैच लेना क्यों मुश्किल है और इससे कैसे निपटना है, चलिए भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप से समझते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने कहा है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हवा में लहराने वाले हाई कैच इस वजह से मुश्किल होते हैं क्योंकि यहां फ्लडलाइट्स आम स्टेडियम के मुकाबले अलग तरीके से लगे हैं.
𝗧𝗵𝗲 𝗔𝗿𝘁 𝗼𝗳 𝗛𝗶𝗴𝗵 𝗖𝗮𝘁𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 🎨
A deep dive into fielding as #TeamIndia Fielding coach T Dilip reveals how the team perfects those crucial high catches! 👌👌- By @RajalArora