बैतूल में कारगिल चौक से बच्चा जेल चौक तक 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 10 मीटर चौड़ी व्हाइट टॉपिंग सड़क के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। यह मार्ग शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां कई अस्पताल, कोचिंग सेंटर, स्क
.
नगरपालिका के अमले ने इस मार्ग पर कुल 22 अतिक्रमणों को चिह्नित किया है। इनमें से 12 से 15 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बाउंड्री वॉल तोड़ी गईं, जबकि कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक बृजगोपाल परते ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान अगले एक-दो दिन में फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अब तक अपने अतिक्रमण नहीं हटाए हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई से प्रभावित लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सड़क निर्माण के लिए किए जा रहे मार्किंग कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि टीएनसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) के अनुसार स्वीकृत सड़क की ही मार्किंग की जाए और अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाले निर्माणों को नोटिस देकर ही हटाया जाए।
