20 गेंदो पर तूफानी फिफ्टी… बुजुर्ग बैटर गेल के क्‍लब में मारी धांसू एंट्री

20 गेंदो पर तूफानी फिफ्टी… बुजुर्ग बैटर गेल के क्‍लब में मारी धांसू एंट्री


Last Updated:

Mohammad Nabi: मोहम्‍मद नबी ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर क्रिस गेल और मोहम्मद हफीज जैसी दिग्गजों की सूची में जगह बना ली. उन्‍होंने 20वें ओवर में पांच छक्‍के जड़ श्रीलंकाई बॉलर की खूब धुलाई की.

मोहम्‍मद नबी ने कमाल कर दिया. (File Photo)
नई दिल्‍ली. 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक. यह एक ऐसा आंकड़ा है जो हर रोज क्रिकेट के मैदान में देखने को नहीं मिलता. अफगानिस्‍तान के करिश्माई ऑलराउंडर मोहम्‍मद नबी ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे पूरा क्रिकेट जगत दंग रह गया. 40 साल की उम्र में भी नबी का जलवा किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं दिखा. अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में उन्‍होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास के क्रिस गेल के नाम है.

नबी की इस पारी में ताकतवर शॉट्स की बरसात देखने को मिली. उन्‍होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जरा भी सांस लेने का मौका नहीं दिया. खास बात यह रही कि जब टीम संकट में थी, तब नबी ने मोर्चा संभाला और सिर्फ बैकफुट स्ट्रोक से ही मैच का रुख पलट दिया. यह सिर्फ अर्धशतक नहीं था बल्कि उनके अनुभव फिटनेस और मानसिक मजबूती का शानदार नमूना भी था.

इस शतक के साथ ही नबी ने खुद को क्रिस गेल और मोहम्मद हफीज जैसे दिग्गजों की उस खास लिस्‍ट में शामिल कर लिया, जिन्‍होंने 40 की उम्र पार करने के बाद भी टी20 इंटरनेशनल में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए. क्रिस गेल ने 41 साल 294 दिन की उम्र में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन ठोके थे. मोहम्मद हफीज ने 40 साल 64 दिन की उम्र में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 99 रन बनाए थे. अब नबी 40 साल 260 दिन की उम्र में 60+ पार रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है.

खिलाड़ी उम्र स्कोर विपक्षी टीम मैदान वर्ष
क्रिस गेल 41 वर्ष 294 दिन 67 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलट 2021
मोहम्मद नबी 40 वर्ष 260 दिन 60 श्रीलंका अबू धाबी 2025
मोहम्मद हफीज़ 40 वर्ष 64 दिन 99* न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 2020

नबी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है. उन्‍होंने एक बार फिर दिखा दिया कि जुनून और फिटनेस हो तो खेल का असली मजा किसी भी उम्र में लिया जा सकता है. उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ अफगानिस्‍तान की मैच में वापसी कराई बल्कि पूरे टूर्नामेंट का रोमांच भी कई गुना बढ़ा दिया.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

20 गेंदो पर तूफानी फिफ्टी… बुजुर्ग बैटर गेल के क्‍लब में मारी धांसू एंट्री



Source link