11 साल में पहली बार… टोक्यो में उलटफेर का शिकार हुए नीरज चोपड़ा, सचिन यादव ने पलट दिया इतिहास

11 साल में पहली बार… टोक्यो में उलटफेर का शिकार हुए नीरज चोपड़ा, सचिन यादव ने पलट दिया इतिहास


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह खरे नहीं उतर पाए. नीरज ने अपने प्रदर्शन से निराश किया. उनका बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर ही रहा और 8वें नंबर पर रहकर वह एलिमिनेट हो गए. इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा एक बड़े उलटफेर का शिकार हुए. यह किसी और ने नहीं, बल्कि हमवतन सचिन यादव ने किया, जिन्होंने नीरज चोपड़ा से बेहतरीन प्रदर्शन कर महफिल लूट ली.

सचिन यादव ने लूटी महफिल

भले ही नीरज चोपड़ा के निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन 25 साल के सचिन यादव ने भारत के लिए अच्छी खबर भी दी और महफिल लूटी. जापान नेशनल स्टेडियम में वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने से 40 सेंटीमीटर से चूक गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने भविष्य में जैवलिन में मेडल की उम्मीद जरूर जगा दी है. सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन किया और 86.27 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे. इस थ्रो के साथ उन्होंने इतिहास भी पलट दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


11 साल में पहली बार…

दरअसल, 11 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय ने सीनियर पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन किया है. आखिरी बार 2014 में ऐसा देखने को मिला था. उस समय नीरज चोपड़ा सिर्फ 16 साल के ही थे. नीरज चोपड़ा जिस लय में नजर आते हैं. नीरज चोपड़ा के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम का प्रदर्शन भी शर्मनाक रहा. वह 82.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 10वें स्थान पर रहे. जर्मनी के सीजन लीडर, जूलियन वेबर 85.54 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे.

केशोर्न वाल्कोट ने जीता गोल्ड

त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट ने 2012 लंदन ओलंपिक में ओलंपिक गोल्ड जीतने के 13 साल बाद 88.16 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व चैंपियन का खिताब जीता. दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ सिल्वर मेडल और कर्टिस थॉम्पसन ने 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता, जो 18 साल में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए भाला फेंक में पहला विश्व चैंपियनशिप मेडल था.



Source link