संविधान को समझें, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को दैनिक जीवन में भी अपनाएं – rajgarh (MP) News

संविधान को समझें, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को दैनिक जीवन में भी अपनाएं – rajgarh (MP) News



.

शनिवार को बाजतलाई गांव में बालश्रम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कराडिया गांव में ”न्याय तक पहुंच” विषय पर युवाओं और समुदाय के साथ संवाद हुआ। इन बैठकों का मकसद केवल समस्याओं की पहचान करना नहीं, बल्कि सामूहिक सोच से समाधान तलाशना भी रहा।

बता दें कि जिले के 20 गांवों में सक्रिय पीस वॉलंटियर्स युवाओं, महिलाओं, बच्चों और समुदाय को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में सतत प्रयासरत हैं। इन वॉलंटियर्स का उद्देश्य है कि लोग न केवल संविधान को समझें, बल्कि उसके मूल्यों- समता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं। ये पहल समाज में छोटे-छोटे लेकिन गहरे बदलाव लाकर सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर गांव में एक प्रमुख सामाजिक मुद्दा चुनकर उस पर केंद्रित कार्य किया जा रहा है। इनमें जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, न्याय तक पहुंच, बालश्रम, लैंगिक समानता, महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और बाल विवाह जैसे ज्वलंत विषय शामिल हैं।

400 युवा जुड़ चुके पीस वॉलंटियर्स का मानना है कि यदि युवा समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं तो बदलाव की दिशा सुनिश्चित हो सकती है। अब तक लगभग 400 से अधिक युवा इन गतिविधियों से जुड़ चुके हैं और वे भेदभाव मिटाने, जल संरक्षण, जैविक खेती, किशोर सशक्तिकरण व युवा विकास जैसे विषयों पर काम कर रहे हैं। इन वॉलंटियर्स की भूमिका सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है, वे समुदाय के विविध मुद्दों पर भी संवाद और मार्गदर्शन कर रहे हैं। खासतौर पर संविधान में निहित मूल्यों को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं का मानना है कि जब गांव का युवा ही परिवर्तन का वाहक बनेगा।



Source link