जिस बच्चे को मारे 5 छक्के, उसके पिता के मौत की खबर सुन हैरान रह गए नबी

जिस बच्चे को मारे 5 छक्के, उसके पिता के मौत की खबर सुन हैरान रह गए नबी


Last Updated:

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को मिली श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे के पिता के मौत की खबर
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका से मिली आखिरी लीग मैच में हार के साथ एशिया कप से बाहर हो गई. टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे को मैच में लगातार 5 छक्के मारे. इस मैच के बाद जब उनको खबर मिली कि इस युवा ने अपने पिता को खो दिया है तो वो सन्न रह गए. श्रीलंका के स्पिनर वेलालागे ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में डेब्यू किया है.

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में 22 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. 40 साल के नबी ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, क्योंकि उन्होंने लंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, दुनिथ वेलालागे जो पारी का आखिरी ओवर करने आए थे उनको तो लगातार 5 छक्के मारते हुए ओर में 32 रन बना डाले.





Source link