बुमराह को अगले दो मैचों से करो बाहर, गावस्कर के सनसनीखेज बयान से मचा हड़कंप, वजह का हुआ खुलासा

बुमराह को अगले दो मैचों से करो बाहर, गावस्कर के सनसनीखेज बयान से मचा हड़कंप, वजह का हुआ खुलासा


भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का ग्रुप-A मुकाबला आज यानी शुक्रवार 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और पाकिस्तान को हराकर भारत पहले ही एशिया कप 2025 के SUPER-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुका है. SUPER-4 स्टेज में भारत को अपना पहला ही मैच 21 सितंबर यानी रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इसी बीच एक ऐसा बयान दिया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया.

‘बुमराह को अगले दो मैचों से करो बाहर’

सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एशिया कप 2025 के अगले दो मैचों से आराम देते हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए. सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न केवल ओमान के खिलाफ अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले के लिए बल्कि 21 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ SUPER-4 स्टेज के पहले मुकाबले के लिए भी आराम दिया जाना चाहिए. सुनील गावस्कर ने एशिया कप 2025 के प्रसारकों से बात करते हुए यह बयान दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


गावस्कर का सनसनीखेज बयान

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘ओमान के खिलाफ मैच भारत को अपनी लाइनअप में छोटे-मोटे बदलाव करने का मौका देता है. इससे टीम को बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका मिल सकता है. साथ ही संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को क्रीज पर कुछ कीमती समय बिताने का मौका मिल सकता है. सुनील गावस्कर ने यह भी बताया कि आराम देने से जसप्रीत बुमराह ज्यादा चुनौतीपूर्ण सुपर 4 मैचों के लिए तरोताजा रहेंगे.

तिलक वर्मा और संजू सैमसन को अधिक मौके मिलें

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओमान के खिलाफ मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करने पर विचार करेगा और वही सलामी जोड़ी बनाए रखेगा. हो सकता है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ जाएं, जिससे तिलक वर्मा को नंबर-3 पर कुछ देर क्रीज पर बिताने का मौका मिले और संजू सैमसन को भी थोड़ा मौका मिले. इससे बल्लेबाजों को न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए, बल्कि श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आगामी सुपर 4 मैचों के लिए भी अभ्यास का मौका मिलेगा. यह गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को तैयार करने के बारे में है.’

बेंच पर बैठे एक खिलाड़ी को भी शामिल करना होगा

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना चाहिए. शायद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भी, ताकि वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सुपर 4 के बड़े मैच के लिए उपलब्ध रहें. भारत को इसी पर ध्यान देना चाहिए. बेशक, बेंच पर बैठे एक खिलाड़ी को भी शामिल करना होगा, लेकिन बुमराह को आराम देने के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाना चाहिए.’ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिलने की उम्मीद है.



Source link