Last Updated:
Colorful Dandiya for Navratri 2025: नवरात्रि पर सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो घर पर ही कम पैसे में आप कलरफुल डांडिया बना सकती हैं. बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट गणेश मार्चे से बात की तो उन्होंने बताया कि नवरात्रि उत्सव में सबसे अधिक गरबे की धूम रहती है और गरबा खेलने के लिए डांडिया की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ती है. इसलिए आप बाजार से महंगा डांडिया नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप आपके घर पर भी डांडिया बना सकते हैं .लकड़ी या पीवीसी पाइप या लोहे की एक छड़ भी ले सकते हैं. इन तीनों चीजों से आप उस पर डिजाइनिंग लेस लगाकर आपकी डांडिया तैयार कर सकते हैं. उसको और फैंसी बनाने के लिए आप उसमें छोटे-छोटे घुंगरू लाइट भी लगा सकते हैं. यह एक डांडिया 50 से 60 रुपए में आपके घर पर बन कर तैयार हो जाएगा. इसी डंडी की कीमत बाजार में 300 से ₹400 होती है.
इस सामग्री का होता है इस्तेमाल
अगर आप भी यह डांडिया बनाने जा रहे हैं तो आप इसमें सबसे पहले एक लकड़ी पीवीसी पाइप लोहे की छड़ डिजाइनिंग लैस फेवीक्विक फेविकोल और छोटे-छोटे घुंघरू और लाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सभी चीज बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगी. इसमें से कुछ चीज तो आपके घर पर ही मौजूद होगी.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें