बुरहानपुर में जंगली सूअर तस्करी का मामला: पुलिस देख भागे आरोपी, बाइक पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में जंगली सूअर तस्करी का मामला:  पुलिस देख भागे आरोपी, बाइक पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के रतागढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे दो बाइक सवार युवक जंगली सूअर की तस्करी कर नेपानगर जा रहे थे। उनकी बाइक पर बोरी में जंगली सूअर बंधा हुआ था। जैसे ही नेपा थाना पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, एक आरोपी बाइक लेकर भागा और हादसे

.

दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक टिड्डा, पिता भीवन, खंडवा जिले के भीलखेड़ी सराय का रहने वाला है। पुलिस और वनकर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे बुरहानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी नेपानगर एसडीओ वन विक्रम सुलिया ने बताया कि युवक रतागढ़ के पास एक केले के खेत से जंगली सूअर पकड़कर बाइक पर लेकर जा रहे थे। घायल आरोपी अपनी गंभीर स्थिति के कारण फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा है।

एसडीएओ ने बताया कि मामला अभी जांच के तहत है। आरोपी की गंभीर हालत के कारण अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद फरार दूसरे आरोपी को भी पकड़कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से मृत सुअर बरामद किया

पुलिस से बचने के लिए भागते समय हादसे का शिकार हुए शिकारी

पुलिस से बचने के लिए भागते समय हादसे का शिकार हुए शिकारी



Source link