अच्छे भविष्य, विशेष पूजा का झांसा देकर कराती थीं देहव्यापार: बालाघाट पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

अच्छे भविष्य, विशेष पूजा का झांसा देकर कराती थीं देहव्यापार:  बालाघाट पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट में 14 से 17 साल की तीन नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए मजबूर करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं लड़कियों को “अच्छे भविष्य” और पैसों का लालच देकर एक “विशेष पूजा” के बहाने ले गई थीं।

.

क्या था मामला?

किरनापुर एसडीओपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से किशोरियों की महिला पुलिस अधिकारी से काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद लड़कियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिलाओं ने लड़कियों को पैसों का लालच देकर महाराष्ट्र के तुमसर ले गई थीं।

वहां एक सुनसान जगह पर उन्हें कुछ लोगों के साथ अनैतिक काम करने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन लड़कियों ने इसका विरोध किया और घर लौटने की जिद पकड़ ली, जिसके बाद आरोपी महिलाओं ने उन्हें वापस छोड़ दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिलाओं अनिता पांचे, पूजा कुथे (दोनों सेवती, किरनापुर निवासी) और प्रिया थापा (कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), अनैतिक व्यापार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्हें ये लड़कियां सौंपी जाने वाली थीं। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।



Source link