नौसिखिए गेंदबाज ने गिल को दिया गच्चा… तीसरी ही गेंद पर ऐसे मारा बोल्ड, देखते रह गए उपकप्तान

नौसिखिए गेंदबाज ने गिल को दिया गच्चा… तीसरी ही गेंद पर ऐसे मारा बोल्ड, देखते रह गए उपकप्तान


भारत और ओमान के बीच एशिया कप का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में आज दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है.  पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को शाह फैसल ने महज 5 रनों पर क्लीन बोल्ड मार दिया. फैसल शाह ने अभी तक अपने करियर में महज 3 टी 20 मैच खेले हैं. उन्होंने जिस तरीके से गिल को बोल्ड मारा वो हैरान कर देने वाला था.

निराश लौटे सलामी बल्लेबाज
शुभमन गिल ने एशिया कप  में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे जिस तरीके से आउट हुए उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी.  टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तरफ से खेलते हुए गिल ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जमाया था. लेकिन वो फैसल शाह के तीसरी ही गेंद पर फुल लेंथ डिलिवरी पर क्लीन बोल्ड हो गए. गिल ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान 8 गेंदों में 5 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका भी लगाया.

कौन हैं शाह फैसल
फैसल शाह पाकिस्तान के खिलाफ 12 सितंबर 2025 को अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में मात्र 3 मैच खेले हैं.  उनका आखिरी मैच यूएई के खिलाफ था. वह आज भारतीय टीम के खिलाफ तीसरा मैच खेल रहे है. अपने अभी तक के छोटे से टी20 करियर में फैसल ने खेले 3 मैचों की 3 पारियों में 4 विकेट हासिल किए हैं. उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/34 रनों का रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत की प्लेइंग 11
 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

ओमान की प्लेइंग 11
आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी.

ये भी पढ़ें:आखिरकार मिल ही गया मौका, मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगा ये भारतीय गेंदबाज

 

 



Source link