आगर मालवा में अग्रवाल महिला मंडल के आयोजित आठ दिवसीय महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव में रोज नए कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार की रात अग्रसेन वाटिका में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
.
कार्यक्रम की संयोजक आरती अग्रवाल और राजलक्ष्मी अग्रवाल रहीं। इस दौरान महिलाओं ने सिंगल डांस, फैंसी ड्रेस और कॉमेडी रील एक्ट की प्रस्तुतियां दीं।
मीडिया प्रभारी नेहा कुंछल के अनुसार, डांस प्रतियोगिता में सलोनी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी अग्रवाल और शिखा मंगल द्वितीय स्थान पर रहीं। अदिति कुंछल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में महिला ने दुर्गा मां की वेशभूषा धारण की।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अमृता कुंछल और शिखा मंगल को प्रथम स्थान मिला। सलोनी गुप्ता द्वितीय और अदिति कुंछल तृतीय स्थान पर रहीं। कॉमेडी रील प्रतियोगिता में सोनम निवेदिता प्रथम, पूर्वी और अदिति द्वितीय तथा नेहा कुंछल व निधि कुंछल तृतीय स्थान पर रहीं। महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव का मुख्य समारोह 22 सितंबर को मनाया जाएगा।

इस दौरान आयोजन में महिलाओं के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।