15 जगहों पर 2000 लीटर लहान नष्ट कराई: मंदसौर में 42 लीटर कच्ची शराब और 20 क्वार्टर मिले, 5 पर केस – Mandsaur News

15 जगहों पर 2000 लीटर लहान नष्ट कराई:  मंदसौर में 42 लीटर कच्ची शराब और 20 क्वार्टर मिले, 5 पर केस – Mandsaur News


मंदसौर के अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कनेश की अगुवाई में सीखेड़ी, झिरकन और बासाखेड़ी जैसे गांवों में दबिश दी गई।

.

इस दौरान कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 2000 लीटर लहान नष्ट किया गया और आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

अलग-अलग जगह से बरामदगी पुलिस ने चार मामलों में कुल 42 लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद की, जबकि एक अन्य प्रकरण में देशी प्लेन शराब के 20 क्वार्टर जब्त किए गए।

महिलाएं चला रही थी कारोबार थाना प्रभारी ने बताया कि कई जगह महिलाएं अवैध शराब का कारोबार कर रही थीं। पुलिस ने कलाबाई पति हीरालाल बांछड़ा, सोनू पति अंकित भाटी, कला पति मोहन बांछड़ा, नैना पति अभिषेक चौहान और रवि पिता उत्तम चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।



Source link