बड़वानी नगर पालिका ने ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत शहर के लाड़ली लक्ष्मी पार्क में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हरसुख दिगंबर जैन स्कूल के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला से स्वच्छता और एक विकसित भारत की प्रेरणा दी।
.
नगर पालिका सीएमओ सोनाली शर्मा ने बताया कि छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन, कचरा प्रबंधन, हरित वातावरण, जल संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दीवारों पर चित्रित किया। इन कलाकृतियों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों के जरिए समाज को जागरूकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देखिए तस्वीरें

