यातायात नियम तोड़ने वालों को मिली सीख: ग्वालियर में बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोका, यातायात नियमों की दी जानकारी – Gwalior News

यातायात नियम तोड़ने वालों को मिली सीख:  ग्वालियर में बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोका, यातायात नियमों की दी जानकारी – Gwalior News



ग्वालियर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 8 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।

.

इसी के तहत शुक्रवार सुबह से गोला का मंदिर थाना यातायात टीम ने बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को रोका। और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए एक छोटी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर और उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकना है।

इस अभियान की जानकारी देते हुए गोल का मंदिर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 8 सितंबर से 22 सितंबर तक यातायात बीमा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 15 दिवसीय है हैँ, सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत शुक्रवार को एक विशेष पाठशाला पाठशाला का एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें जो वाहन चालक यातायात तीनों का पालन करते नहीं पाए गए, जिसमें बिना हेलमेट नंबर प्लेट और बिना सील बैठ के जो वहां चला के सड़क पर चल रहे थे उन्हें रोक कर पाठशाला लाकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए जानकारी दी गई हैं।

पाठशाला में इन सभी वाहन चालकों को यातायात निबंध के बारे में जानकारी दी गई है और शपथ दिलाई गई है। जिससे यह वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर सकते हैं और अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दे सकें।



Source link