खेत में छिपाई 2500 लीटर महुआ लहान: बुरहानपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार,120 लीटर कच्ची शराब जब्त – Burhanpur (MP) News

खेत में छिपाई 2500 लीटर महुआ लहान:  बुरहानपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार,120 लीटर कच्ची शराब जब्त – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब बनाने और बेचने के कारोबार का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर की गई।

.

नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने बलवार टेकड़ी क्षेत्र में दबिश दी। इस टीम में शिकारपुरा, लालबाग और गणपति नाका थाना प्रभारी के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपी पकड़े गए। इनमें शामराव गाढ़े और अखिल राशिद खान शामिल हैं। दोनों ने खेत की झाड़ियों के बीच प्लास्टिक कैन में अवैध शराब छिपा रखी थी।

कच्ची शराब जब्त टीम ने मौके से 2500 लीटर महुआ लहान और 120 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जब्त की। जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 68 हजार रुपए बताई गई है। महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना शिकारपुर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टीम ने मौके पर ही जब्त महुआ लुहान को नष्ट कर दिया।

टीम ने मौके पर ही जब्त महुआ लुहान को नष्ट कर दिया।



Source link