Last Updated:
श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने पिता सुरंगा के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रीलंका टीम से दोबारा जुड़ने का साहस दिखाया, अब एशिया कप सुपर 4 में बांग्लादेश के खिलाफ उपलब्ध हैं.
दुनिथ वेलालागे के पिता सुरंगा का गुरुवार रात को 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उसी दिन इस 22 साल के स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप बी लीग मैच में हिस्सा लिया था. इस युवा खिलाड़ी को मैच के बाद ही अपने पिता के निधन की खबर पता चली और वह अगली फ्लाइट से कोलंबो वापस लौट गए. वह शुक्रवार रात टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ यूएई लौट आए.
Dunith Wellalage, who returned home to pay his last respects to his late father, will rejoin the team tomorrow morning.
He will travel to the UAE tonight accompanied by Team Manager Mahinda Halangode.