सरकारी नौकरी: एमपी में 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

सरकारी नौकरी:  एमपी में 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment Notification For 500 Posts Issued In MP; Applications Open From October 3, 12th Pass Candidates Can Apply

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन में करेक्शन के लिए 22 अक्टूबर तक मौका दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 से किया जाएगा।

इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन :

  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • रतलाम
  • खंडवा
  • जबलपुर
  • नीमच
  • रीवा
  • सागर
  • सतना
  • सीधी

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (सामान्य शाखा) 90
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (विशेष शाखा) 10
एएसआई अनुसचिवीय (सामान्य शाखा) 110
एएसआई अनुसचिवीय (मैदानी इकाई) 220
एएसआई अनुसचिवीय (विशेष शाखा) 55
एएसआई अनुसचिवीय (अपराध अनुसंधान विभाग) 15

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

1. सूबेदार (अनुसचिवीय) स्टेनोग्राफर

  • 12वीं पास।
  • मान्यता प्राप्त परिषद/बोर्ड/पॉलिटेक्निक/आईटीआई से 100 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी परीक्षा पास।
  • CPCT एग्जाम पास जिसमें हिन्दी टाइपिंग शामिल हो।
  • DOEACC से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा पास या
  • आईटीआई से “COPA” (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) का एक वर्षीय कोर्स
  • या मान्यता प्राप्त संस्थान से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम या
  • UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।

2. एएसआई (सहायक उप निरीक्षक – अनुसचिवीय)

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • CPCT सर्टिफिकेट के साथ हिन्दी टाइपिंग पास होना चाहिए।
  • MCA / BCA / कम्प्यूटर साइंस / आईटी की डिग्री
  • या AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • या DOEACC डिप्लोमा
  • या आईटीआई से “COPA” एक वर्षीय कोर्स
  • या आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम
  • या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।

फीस :

  • सामान्य/अनारक्षित : 500 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • सूबेदार : 36,200 – 114800 रुपए प्रतिमाह
  • एएसआई : 19,500-6200 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • प्रैक्टिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

रिटन एग्जाम :

  • इसमें सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और गणित-विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

प्रैक्टिकल एग्जाम :

  • शॉर्टहैंड परीक्षा
  • दोनों परीक्षा के लिए 100-100 अंक तय किए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन :

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • हिंदी या अंग्रेजी माध्यम पर क्लिक करें।
  • Online Form – Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2025 Start From 03/10/2025 Rulebook लिंक पर क्लिक करें।
  • डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में 574 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू; पुराने आवेदन निरस्त, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका

आरपीएससी ने 574 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए हैं। इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे 18 सितंबर 2025 को वापस ले लिया गया। अब नया विज्ञापन जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

तेलंगाना में ड्राइवर के 1743 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 अक्टूबर से शुरू आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) में ड्राइवर और श्रमिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link