शहर में 22 सितंबर से शरदीय नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है। सामान्यतः नवरात्रि नौ दिनों तक मनाई जाती है, लेकिन इस बार विशेष संयोग के कारण यह दस दिनों तक चलेगी। पूरे दस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना, व्रत-उपवास और धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त र
.
जिलेभर के मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। घट स्थापना के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु सुबह और शाम मंदिर जाकर आराधना में भाग लेंगे।
10 दिन चलेगा कार्यक्रम, तालाब में स्पेशल लाइटिंग गढ़ कालिका देवी मंदिर प्रांगण में इस बार दस दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए झूले, चकरी और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। खानपान की दुकानों ने सजावट शुरू कर दी है। धार्मिक माहौल में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। तालाब की पालों को फव्वारों और रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे मेले का दृश्य और भी मनमोहक बनेगा।
सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इससे श्रद्धालु और मेले में आने वाले सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकेंगे। नगर पालिका और आयोजन समिति ने भी भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
