Last Updated:
Python Rescue Video: जगथर गांव में 15 फीट लंबे अजगर ने हिरण को निगल लिया, फंसने पर वन विभाग और स्नेक कैचर ने 2 घंटे रेस्क्यू कर अजगर को बचाया…
यह मामला बंडा ब्लॉक के जगथर गांव का है. शुक्रवार की दोपहर तालाब के किनारे से नीलगाय आवाज कर रही थी जो किसानों को थोड़ी अजीब लगी. आवाज को सुनकर वह उस जगह तक पहुंच गए, लेकिन फिर भी नीलगाय (हिरण की प्रजाति) उधर ही कुछ समय तक खड़ी रही. किसानों ने देखा कि एक बड़ा अजगर तालाब के किनारे पड़ा है, जिसने किसी चीज को निगल लिया है. पहले तो किसान उसे देखते रहे, लेकिन जब अजगर में हलचल बंद हो गई तो उन्होंने 4:00 बजे सरपंच के माध्यम से वन विभाग तक इसकी सूचना भिजवाई.
इधर, पूरे गांव में खबर फैल गई थी, जिसकी वजह से मौके पर ही भीड़ जमा हो गई. वन विभाग की टीम स्नेक कैचर को लेकर शाम करीब 7:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची तो यहां करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू किया गया. इसके बाद अजगर ने उस हिरण को बाहर उगला, अजगर की हालत किसकी वजह से पस्त पड़ गई थी. इसके बाद अजगर को वन विभाग के साथ जाकर सुरक्षित और जंगल के पहाड़ पर छोड़ दिया गया.
8 घंटे तक ऐसे ही था अजगर
स्नेक कैचर सनी पांडे ने बताया, अजगर को भूख लगी होगी और तालाब के आसपास जब हिरन पानी पीने के लिए आया होगा, तब इसी चक्कर में उसने हिरण को अपना शिकार बना लिया होगा. लेकिन, उसका साइज बड़ा होने की वजह से वह मुश्किल में आ गया था. करीब 8 घंटे तक अजगर ऐसी ही हालत में था. इस अजगर की लंबाई 15 फीट और वजन 60 किलो से अधिक था.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें