तोरई-मूंगफली सब्जी के फायदे
तोरई वैसे तो हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जी है, लेकिन इसमें ज्यादा स्वाद न होने के कारण लोग इसे पसंद नहीं करते हैं. मूंगफली का पाउडर इसमें डालने से तीन बड़े फायदे मिलते हैं, जैसे-
2. पोषण दोगुना- मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जबकि तोरई फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती है. दोनों का मेल सेहत के लिए बेहतरीन है.
3. सबको पसंद- बच्चे हों या बुज़ुर्ग, डायबिटीज के मरीज हों या फिटनेस लवर, सभी के लिए यह हल्की और टेस्टी डिश परफेक्ट है.
तोरई-मूंगफली सब्जी बनाने के लिए सामग्री
तोरई- लगभग आधा किलो (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
प्याज- एक मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- दो मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च- दो (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट- एक छोटा चम्मच (इच्छा अनुसार)
तेल- दो बड़े चम्मच
जीरा- एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
रोस्टेड मूंगफली पाउडर- तीन बड़े चम्मच (दरदरा पीसा हुआ)
सजाने के लिए हरा धनिया
1. सबसे पहले तोरई को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं.
3. अब इसमें हरी मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें.
4. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तब टमाटर और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालकर अच्छी तरह पकाएं.
5. अब इसमें तोरई के टुकड़े डालें और थोड़ा पानी डालकर ढक दें.
6. मध्यम आंच पर पांच से सात मिनट तक पकने दें, जब तक कि तोरई नरम न हो जाए.
7. आखिर में रोस्टेड मूंगफली का पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें.
8. ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गर्मागर्म रोटी या फुल्के के साथ परोसें.
क्यों बन जाएगी सबकी पसंदीदा डिश?
तोरई-मूंगफली सब्जी का स्वाद बिल्कुल अलग है. बच्चों को हरी सब्ज़ियां खिलाना जहां अक्सर मुश्किल काम होता है, वहीं यह डिश उन्हें मजेदार लगेगी. बुज़ुर्गों को यह हल्की और आसानी से पचने वाली सब्ज़ी पसंद आएगी. वहीं, डायबिटीज और हेल्थ-केयर करने वाले लोगों के लिए यह डिश पोषण से भरपूर और एनर्जी देने वाली है. अगर आप रोज-रोज वही पुराने तरीके से बनी तोरई से बोर हो चुके हैं, तो एक बार इस रेसिपी को जरूर आजमाइए. यकीन मानिए, यह सब्जी आपके किचन में बार-बार बनने लगेगी और घर का कोई भी सदस्य इसे खाने से मना नहीं करेगा.