खरगोन में अवैध हथियार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार: राजस्थान के कोटा का रहने वाला है; 2.5 लाख रुपए की 10 पिस्टल बरामद – Khargone News

खरगोन में अवैध हथियार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:  राजस्थान के कोटा का रहने वाला है; 2.5 लाख रुपए की 10 पिस्टल बरामद – Khargone News


खरगोन में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का मामला पकड़ा है। बेड़िया थाना क्षेत्र में खरगोन रोड स्थित डाबी में पुलिस ने घेराबंदी कर राजस्थान के कोटा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोहित पुत्र गिरजा के रूप में हुई है। उसके पास से 10 देशी पिस्टल बरामद की गई हैं। इन हथियारों की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

एसपी रविन्द्र वर्मा के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति डाबी में खरगोन रोड पर पैदल अवैध पिस्टल ले जा रहा है। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बेड़िया थाना प्रभारी एसआई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। पूछताछ में हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।



Source link