‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर सम्मेलन: युवा आयोग के पूर्व आयोग अध्यक्ष बोले- कांग्रेस की हार के बाद बार-बार चुनाव शुरू हुए – Barwani News

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर सम्मेलन:  युवा आयोग के पूर्व आयोग अध्यक्ष बोले- कांग्रेस की हार के बाद बार-बार चुनाव शुरू हुए – Barwani News


बड़वानी के शहीद भीमानायक शासकीय महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे मुख्य वक्ता रहे।

.

डॉ. खरे ने बताया कि संविधान निर्माण के समय से ही ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का सिद्धांत था। 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। कुछ राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद बार-बार चुनाव कराने की प्रथा शुरू हुई।

लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है। उन्होंने बताया कि 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते रहे।

गुरुसिंघ सभा अध्यक्ष एचपीएस भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन किया। मंचन के माध्यम से बताया गया कि एक साथ चुनाव से देश का समय और संसाधन बचेंगे। इससे विकास योजनाओं को गति मिलेगी और प्रशासनिक स्थिरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने लोगों से अपने क्षेत्र में इस विषय पर चर्चा करने का आग्रह किया।

सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, पानसेमल विधायक श्याम बर्डे, संयोजक अशोक पाटीदार, हेमेंद्र कुमरावत, रविंद्र कुलकर्णी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, युवाशक्ति एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



Source link