दिव्यांग साले की चाकू से गोदकर हत्या: पत्नी से झगड़े में परिवार के सामने वारदात; आरोपी जीजा फरार – Khandwa News

दिव्यांग साले की चाकू से गोदकर हत्या:  पत्नी से झगड़े में परिवार के सामने वारदात; आरोपी जीजा फरार – Khandwa News


खंडवा के ग्राम सिहाड़ा में शनिवार देर रात जीजा-साले के बीच हुए विवाद में खून-खराबा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने साले पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनीष जांगरे के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था। वारदात के दौरान वह कुर्सी प

.

जानकारी के मुताबिक आरोपी गणेश शिंदे का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वह साले मनीष से उलझ पड़ा। गुस्से में आकर गणेश ने चाकू से वार कर मनीष को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां भाई की लाश देखकर उसकी बहन बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

घटना की सूचना पर मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा भी किया। मृतक की पत्नी और बच्चे भी दिव्यांग हैं। जिनका जिला अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पत्नी ने कहा कि उसके घरेलू झगड़े में मेरे पति का कोई लेना-देना नहीं था। बावजूद उसने मेरे पति को मार डाला। आरोपी गणेश को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

इधर, पुलिस ने समझाइश देकर हालात शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आरोपी गणेश शिंदे वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

जिला अस्पताल में रोते-बिलखते रहे मृतक के बच्चे और पत्नी।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आक्रोश को शांत कराया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आक्रोश को शांत कराया।



Source link