SL vs BAN: एशिया कप 2025 में सुपर-4 के पहले ही मैच में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिला है. बांग्लादेश की टीम ने सुपर-4 का आगाज जीत के साथ किया. श्रीलंका को मात देकर बांग्लादेश ने लीग स्टेज की हार का हिसाब सुपर-4 के पहले मैच में किया. टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बांग्लादेश की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और फिर 2 बल्लेबाजों ने श्रीलंका की बखिया उधेड़कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया.
बांग्लादेश ने जीता था टॉस
बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था. श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाती नजर आई. कुशल मेंडिस ने 34 जबकि दसुन शनाका ने 64 रन की पारी खेलकर जैसे-तैसे टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचा दिया. लड़ाकू स्कोर तक पहुंचने के बावजूद बांग्लादेश ने सुपर-4 में अपना असली दम दिखाया. बांग्लादेश ने पहला विकेट भले ही 1 विकेट पर खो दिया लेकिन 2 बल्लेबाजों ने श्रीलंका की जीत का सपना तोड़ मैच को एकतरफा बना दिया.
अपडेट जारी है..