डीएचओ के परिवार से मांगे 11 लाख रुपए, नहीं देने पर हत्या की धमकी, साइबर क्राइम में शिकायत – Gwalior News

डीएचओ के परिवार से मांगे 11 लाख रुपए, नहीं देने पर हत्या की धमकी, साइबर क्राइम में शिकायत – Gwalior News



जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. मनोज कौरव और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह 11 बजे डॉक्टर की पत्नी को धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले कहा-आज से तुम्हारे बुरे दिन शुरू। तुम लोगों को मारने के लिए 11 लाख की सुपारी मिली है। 1

.

अगर पैसे नहीं दिए घर में घुसकर गोली चलेगी। धमकी देने वाले यह भी कहा कि 5 दिन का टाइम है। 15 लाख नहीं दिए बुरा समय चालू हो जाएगा। जिसके बाद डॉक्टर फैमिली ने स्थानीय साइबर क्राइम पुलिस और एसपी धर्मवीर सिंह यादव से शिकायत की है। गोला का मंदिर डॉ.मनोज कौरव ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता पार्लर चलाती हैं। उनकी एक बेटी है।

शनिवार को सुबह 11 बजे 7441135496 से धमकी भरा फोन आया। धमकी देने के बाद सुनीता इतनी डर गई कि उन्होंने फिर फोन नहीं उठाया। आरोपी ने करीब 10 बार कॉल किए। आरोपी ने वाट्सऐप पर डॉक्टर, पत्नी व बेटी की फोटो भेजी और लिखा-आज से बुरे दिन चालू। बंदूक की तस्वीर और 500-500 रुपए के नोटों की तस्वीर भेजी और कहा कि 11 लाख मिले हैं। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द पकड़ में होगा।



Source link