.
एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। यह इन कोर्स की पहली बेच थी। एआई का रिजल्ट 100% व फिनटेक विथ एआई का रिजल्ट 83.33% रहा।
प्राचार्या डॉ. वीणा सत्य, डॉ. केएस बघेल व डॉ. धीरत वर्मा ने विद्यार्थियों को कोर्स के सर्टिफिकेट दिए। कोर्स के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम नाईक ने बताया इस कोर्स का संचालन उच्च शिक्षा विभाग व मप्र शासन के निर्देश अनुसार आईआईटी दिल्ली से इसी सत्र में शुरू किया गया था। कोर्स में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विभिन्न विधाओं के बारे में पढ़ाया गया। विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रियल एक्सपोजर सेशन, असाइनमेंट व प्रोजेक्ट भी रखे गए थे। इसी साल 11 जून को कोर्स में उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए प्लेसमेंट ड्राइव इंटरव्यू सेशन कराया गया था। इसमें भविष्य में सामने वाले अवसरों के लिए विशेषज्ञों ने निर्देशित किया। आईआईटी दिल्ली से विद्यार्थियों के प्लेसमेंट व भविष्य के अन्य अवसरों के लिए इंटरव्यू सेशन आयोजित किए जाएंगे। इस सत्र में इस कोर्स की दूसरी बेच शुरू होगी।