Last Updated:
ओमान के खिलाफ एशिया कप के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए थे. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मैच में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह की जगह उतारा गया था. जिन दो खिलाड़ियों को आराम दिया गया था वो पाकिस्तान के खिलाफ टीम में वापसी करेंगे. दोनों ही प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा हैं और कोच गंभीर बिना की सोच विचार उनको पाकिस्तान के खिलाफ उतारेंगे. चक्रवर्ती दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं जबकि जसप्रीत बुमराह का खौफ हर एक बल्लेबाज के अंदर होता है.
एशिया कप के पिछले मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था तो बुमराह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 24 रन देकर 1 सफलता हासिल की थी. सबसे ज्यादा घातक कुलदीप यादव साबित हुए थे. इस चाइनामैन गेंदबाज ने 4 ओवर में महज 18 रन खर्च कर 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया था.
बल्लेबाजी में पिछले दो मैचों में शुभमन गिल के खराब प्रदर्शन के बावजूद उनको बाहर किए जाने की कोई संभावना नहीं है. संजू सैमसन के बल्लेबाजी क्रम को देखना दिलचस्प होगा. उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में ओपनर के रूप में तीन शतक बनाए थे. संजू ने शुक्रवार को ओमान के खिलाफ नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 56 रन बनाए थे. ऐसे में उनको कोच और कप्तान ऊपर भेज सकते हैं. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे तीन ऑलराउंडर के रूप में टीम में बने रहेंगे. कुलदीप यादव को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (WK), सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें