- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Credit Card Farud: Rs 1 Lakh 22 Thousand Transfer In The Name Of Increasing Credit Card Limit
भोपाल7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल सायबर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए शिवपुरी-गुना मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
- सायबर सेल ने इस शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया
- आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिम इश्यू कराके उस गिरोह को भेजते थे, जिसके संपर्क यूपी और दिल्ली तक हैं
क्रेडिट कॉर्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी मांगते हैं और फिर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल में हुआ, जहां पर क्रेडिट कॉर्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक महिला ने फोन किया और ग्राहक को अपना ओटीपी देने के लिए मजबूर कर दिया, उसने ओटीपी दिया तो उसके बैंक एकाउंट से 1 लाख 22 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। योगेश सूद ने इसकी शिकायत 15 जनवरी 2020 को सायबर सेल में की।
सायबर सेल भोपाल ने शिकायत की पड़ताल शुरू की, गुरुवार को सेल ने बड़ा खुलासा करते हुए जामताड़ा की तर्ज पर चल रहे शिवपुरी गुना माड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिम इश्यू कराते थे और उस गिरोह को भेजते थे, जिसके संपर्क यूपी और दिल्ली तक हैं। इसके बाद ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी सिम कार्ड डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर हैं। जिन्होंने छह महीने में 2 हज़ार से ज्यादा सिम की इश्यू कराए थे। इस गिरफ्तारी के बाद सायबर पुलिस कुछ और लोगों तक पहुंच सकती है।
दिल्ली और यूपी तक भेजते थे सिम कार्ड
पुलिस ने करैरा निवासी पंकज जोशी (20), दतिया निवासी मनीष नामदेव (24), करैरा निवासी पंकज गुप्ता (28) और इंद्रपाल सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी तरीके से सिम उपलब्ध कराने का काम करते थे और ये सिम एक अन्य आरोपी सतीश दुबे को भेजते थे। सतीश दुबे पहले से ही एक अन्य मामले में भोपाल जेल में बंद है, जिसका संपर्क दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से है, पुलिस मामले की आगे की पड़ताल कर रही है।
0