Last Updated:
Taekwondo Winner Aditi Indore: एमपी के खंडवा जिले की निवासी अदिति इंदौरे ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है, क्या है अदिति इंदौरे का इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष भरा जीवन, जानिए.
अदिति ने बताया कि वह गायन भी सीखती है, लेकिन उनका असली जुनून ताइक्वांडो है. कठिन संघर्षों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है. उनके मुताबिक, उनके मार्गदर्शक और खंडवा के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने उनकी बहुत मदद की. कलेक्टर सर ने उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई.
अदिति वर्तमान में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में स्थित साइंस सेंटर में प्रैक्टिस करती हैं. जब वहां पर सर का ट्रांसफर हो गया, तब भी अदिति ने हार नहीं मानी और घर पर ही अपनी मेहनत जारी रखी. रोजाना सुबह से शाम तक प्रैक्टिस में जुटी अदिति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनका दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत उन्हें अपने लक्ष्य के करीब ले गई. उनके इस सफर में कई कठिनाइयां भी आईं. कभी आर्थिक तंगी, तो कभी सही कोच की कमी रही, लेकिन अदिति ने कभी अपने सपनों को छोड़ने की सोच भी नहीं. उन्होंने कहा कि मैं हर दिन खुद को चुनौती देती हूं. जब भी कठिनाई आती है, तो मैं सोचती हूं कि यही समय है अपने आप को मजबूत बनाने का है. यही वजह है कि मैं आज यह मुकाम हासिल कर पाई.
अदिति ने कलेक्टर सर को एक गुलदस्ता देकर उनका आभार भी व्यक्त किया, क्योंकि उनकी मदद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. उन्होंने कहा कि मेरे सपनों को पंख देने के लिए सर ने जो समर्थन दिया, मैं उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी. उन्होंने मुझमें विश्वास जताया और मुझे आगे बढ़ने का अवसर दिया.
अदिति का उत्तर साफ है कि अब मेरा अगला लक्ष्य गुवाहाटी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर और भी बड़ी सफलता हासिल करना है. मैं अपने देश के लिए खेल में नाम रोशन करना चाहती हूं. मेरा सपना है कि मैं एक दिन अंतरराष्ट्रीय फाइटर बनूं और देश का झंडा हर खेल मंच पर फहराऊं. अदिति की यह कहानी समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों की ओर बढ़ने का हौसला रखता है. मध्य प्रदेश की यह बेटी साबित कर रही है कि मेहनत, संघर्ष और सकारात्मक सोच से हर बाधा को पार किया जा सकता है.
अदिति का यह सफर न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे खंडवा जिले के लिए भी प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया है. अब आने वाले समय में अदिति का नाम देश-विदेश में सुनाई देगा, यह कहना गलत नहीं होगा.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें