350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर भी 18% जीएसटी लगेगा.1,200 सीसी से अधिक और 4,000 मिमी से लंबी सभी कारों के साथ-साथ, 350 सीसी से अधिक की मोटरसाइकिलों और रेसिंग कारों पर अब 40% जीएसटी लगेगा. वाहन कलपुर्जों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे वाहन की मरम्मत और रखरखाव अब सस्ता होगा. कार और बाइक के अलावा सरकार ने बस, ट्रक, एंबुलेंस और तिपहिया वाहनों पर भी जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है.
घट गई थार और स्कॉर्पियो की कीमत
सरकार की जीएसटी कटौती की घोषणा के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पूरी आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) एसयूवी लाइन-अप की एक्स-शोरूम कीमतें घटा दी हैं. महिंद्रा ने जीएसटी कटौती का लाभ तो ग्राहकों को दिया ही है, साथ ही अब वह बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी 3XO, थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर अतिरिक्त छूट भी दे रही है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा नई रेट लिस्ट
मॉडल | कीमत (₹) | जीएसटी कटौती (₹) | अतिरिक्त लाभ (₹) | कुल बचत (₹) |
बोलेरो/नियो | 8,79,000 | 1,27,000 | 1,29,000 | 2,56,000 |
एक्सयूवी 3XO | 7,28,000 | 1,56,000 | 90,000 | 2,46,000 |
थार | 10,32,000 | 1,35,000 | 20,000 | 1,55,000 |
थार रॉक्स | 12,25,000 | 1,33,000 | 20,000 | 1,53,000 |
स्कॉर्पियो क्लासिक | 12,98,000 | 1,01,000 | 95,000 | 1,96,000 |
स्कॉर्पियो-एन | 13,20,000 | 1,45,000 | 71,000 | 2,16,000 |
एक्सयूवी 700 | 13,19,000 | 1,43,000 | 81,000 | 2,24,000 |
मारुति-सुजुकी ने घटाए दाम
मॉडल | कीमत में कटौती (₹) |
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो | 1,30,000 |
मारुति ऑल्टो के10 | 1,08,000 |
मारुति सिलेरियो | 94,000 |
मारुति अर्टिगा | 46,000 |
मारुति वैगनआर | 79,600 |
मारुति ब्रेजा | 1,13,000 |
मारुति इग्निस | 71,300 |
मारुति स्विफ्ट | 84,600 |
मारुति फ्रॉन्क्स | 1,12,000 |
मारुति डिजायर | 87,700 |
मारुति ईको | 68,000 |
मारुति बलेनो | 86,100 |
मारुति डिजायर टूर एस | 67,200 |
मारुति सुपर कैरी | 52,000 |
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने घटाया रेट
वहीं, कंपनी के स्कूटर रेंज की बात करें तो बर्गमैन स्ट्रीट एक्स की कीमत में 9,798 रुपए और बर्गमैन स्ट्रीट की कीमत में 8,373 रुपए की कटौती की जा रही है. इसी तरह, एवेनिस की कीमत 7,823 रुपए और एक्सेस की कीमत 8,523 रुपए कम हो जाएगी.