कुबेरेश्वरधाम में ऑनलाइन श्री शिव महापुराण कथा: पं. प्रदीप मिश्रा बोले- विश्वास बढ़े तो सपनों में भी भगवान शिव दर्शन देते हैं – Sehore News

कुबेरेश्वरधाम में ऑनलाइन श्री शिव महापुराण कथा:  पं. प्रदीप मिश्रा बोले- विश्वास बढ़े तो सपनों में भी भगवान शिव दर्शन देते हैं – Sehore News



सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में पांच दिवसीय ऑनलाइन श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। शनिवार को कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पितृ पक्ष में कथा श्रवण से पितरों को शांति मिलती है।

.

उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों का नियमित पठन या श्रवण आत्मिक शांति प्रदान करता है। मिश्रा जी ने श्रद्धालुओं को समझाया कि ईश्वर में विश्वास बढ़ने से भगवान शिव स्वयं निकट आते हैं।

कथा के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी से आई प्राची के प्रश्न का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपने में भगवान के दर्शन होना बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

पंडित मिश्रा ने बताया कि कथा गंगा के समान पवित्र होती है। यह मनुष्य के जीवन को शुद्ध करती है। कथा श्रवण से भक्ति कानों के मार्ग से मन में प्रवेश करती है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में तीन चीजें महत्वपूर्ण हैं – नाम का रंग, संत का संग और प्रभु मिलने की उमंग। व्यास पीठ से किसी की निंदा या आलोचना नहीं करनी चाहिए। श्रद्धालुओं को भगवान से जोड़ना ही कथावाचक का कर्तव्य है।



Source link