ड्रामे के बाद हार गए.. अश्विन ने पीसीबी की उड़ाई खिल्ली, मोहसिन नकवी को भी सुनकर लगेगी मिर्ची

ड्रामे के बाद हार गए.. अश्विन ने पीसीबी की उड़ाई खिल्ली, मोहसिन नकवी को भी सुनकर लगेगी मिर्ची


India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 की जंग का माहौल बन चुका है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हंगामा मचा रखा है. कभी एशिया कप के बहिष्कार का शोर मचाया तो कभी एंडी पाइक्राफ्ट को बाहर करने की जिद में अड़ा रहा. अब दिग्गज आर अश्विन ने पाकिस्तान के जख्मों पर कील ठोक डाली है. उन्होंने एक झटके में पूरा गणित समझाते हुए पाकिस्तान को अपने बयान से ही फ्यूज कर दिया. मोहसिन नकवी को भी उनके बयान से मिर्ची लग सकती है.

क्या था मामला?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत के खिलाफ लीग स्टेज मैच के बाद टीम इंडिया के हाथ न मिलाने की वजह से बौखलाया नजर आया था. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने बेवजह की हरकतों से अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर निशाना साधा और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की. आईसीसी ने उन्हें मामले की जांच के बाद पीसीबी की डिमांड को खारिज कर दिया. इसके बाद भी पीसीबी नहीं माना और यूएई के खिलाफ मैच में एशिया कप का बहिष्कार करने की धमकी देकर पाइक्राफ्ट की माफी की डिमांड रख दी.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘भारत ने मैच रेफरी को पहले ही सूचित कर दिया था. यह हमारा फैसला है और हम इसका पालन करेंगे. इतने सारे ड्रामे के बाद आप मैच हार गए तो आप किस बात की शिकायत कर रहे हैं? आप इसलिए नहीं हारे क्योंकि हमने हाथ नहीं मिलाया. कृपया जाकर पता करें कि आप वास्तव में क्या सुधार कर सकते हैं. अगर भारत के साथ हाथ न मिलाना आपकी समस्या थी तो आप यूएई के मैच में उस समस्या का समाधान क्यों ढूंढ रहे थे? आपको एंडी पाइक्रॉफ्ट को बलि का बकरा क्यों बनाना पड़ा? उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.’

ये भी पढ़ें.. Ballon d’Or 2025 Live: फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड, फ्रांस में ग्रैंड सेरेमनी, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

वह कोई स्कूल टीचर नहीं- अश्विन

उन्होंने आगे कहा, ‘वह कोई स्कूल टीचर नहीं है. वह कोई प्रिंसिपल नहीं है. वह सूर्या को लाकर यह नहीं कह सकता कि ‘आओ हाथ मिलाओ’. यह उसका काम नहीं है. आखिर पाइक्रॉफ्ट की क्या गलती है?  चाहे वह कोई कॉर्पोरेट कार्यालय हो, कोई सरकारी कंपनी हो या कोई क्रिकेट टीम हो जब कोई संगठनात्मक निर्देश होता है तो आप उसका पालन करते हैं. हमारे खिलाड़ी स्पष्ट थे वे यहाँ भारत का प्रतिनिधित्व करने आए थे और उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन किया. यही हमारी बात है. मामला यहीं खत्म हो जाना चाहिए.’



Source link