Last Updated:
New GST on Tractors: मध्य प्रदेश के खरगोन में निमाड़ ट्रैक्टर्स के जनरल मैनेजर सुजाउद्दीन शेख ने लोकल 18 को बताया कि त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने किसानों के लिए खास ऑफर भी शुरू किए हैं. सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के साथ-साथ हर ट्रैक्टर पर 4000 से 5000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट और गिफ्ट दिया जाएगा.
ट्रैक्टर मॉडल्स पर बचत की बात करें, तो महिंद्रा के 2121 ओझा 27 एचपी मॉडल पर पहले करीब 46 हजार रुपये जीएसटी लगता था लेकिन अब लगभग 19400 रुपये टैक्स लगेगा. इससे किसानों को करीब 25 हजार रुपये का सीधा फायदा होगा. इसी तरह 21 एचपी मॉडल पर करीब 25 हजार रुपये की बचत होगी. युवो सीरीज 44 एचपी पर 40500 रुपये, 575 Ds मॉडल पर 42 हजार रुपये जबकि 585 युवो टेक 50 एचपी पर 47 हजार रुपये तक की बचत होगी.
बड़े ट्रैक्टरों पर भी किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. महिंद्रा का 605 नोवो मॉडल पर पहले 90 हजार रुपये जीएसटी था लेकिन अब उस पर केवल 37 हजार रुपये का टैक्स लगेगा. यानी करीब 52 हजार रुपये की राहत मिलेगी. इसी तरह 75 एचपी वाले मॉडल पर किसानों को करीब 63 हजार रुपये की बचत होगी.
ट्रैक्टर पर डिस्काउंट और गिफ्ट भी
सुजाउद्दीन शेख ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने किसानों के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किए हैं. सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के साथ हर ट्रैक्टर पर 4 से 5 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और गिफ्ट दिया जाएगा. ऐसे में किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर करीब 90 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है.
कृषि उपकरणों पर कितनी बचत?
ट्रैक्टरों के अलावा कृषि उपकरणों की कीमतों में भी भारी कमी आई है. धानरोपण यंत्र पर करीब 15400 रुपये की बचत होगी. बहुफसली थ्रेशर (4 टन प्रति घंटा क्षमता) अब 14 हजार रुपये और सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन (11 टन) अब 10500 रुपये सस्ती मिलेगी. इसी तरह हार्वेस्टर कंबाइन पर 4375 रुपये की राहत मिलेगी जबकि 14 फीट कटर बार का दाम सीधे-सीधे 187500 रुपए तक घटा दिया गया है. रोटावेटर (6 फीट) पर 7812 रुपये, स्क्वायर बेलर (6 फीट) पर 93750 रुपये, मल्चर (8 फीट) पर 11562 रुपये और न्यूमैटिक प्लांटर (4 पंक्ति) पर 32812 रुपये तक की बचत होगी.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.