पाकिस्तान की एक और बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया सवाल

पाकिस्तान की एक और बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाया सवाल


Last Updated:

आउट होने के बाद कोच माइक हेसन से नाराजगी जाहिर करते फखर जमां
नई दिल्ली. अनुभवी पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 सुपर फोर मैच में महज 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट होकर वापस लौटे. ड्रेसिंग रूप में लौटने के बाद भी वो इस बात से बेहद नाराज नजर आए. फखर को कैच आउट दिया गया हालांकि भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन द्वारा लिए गए कैच पर संदेह था. थर्ड अंपायर ने यह पक्का करने में लंबा समय लिया कि गेंद जमीन पर लगी थी या नहीं. रिप्ले को बार बार देखने के बाद फखर को आउट करार दिया गया. आउट होकर लौटने के बाद जैसा रिएक्शन उन्होंने दिया वो टीम के मुख्य कोच माइक हेसन को पसंद नहीं आया.

पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भी फखर का साथ देते हुए थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाया था. वकार ने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि गेंद सैमसन तक पहुंची थी. मैं एक और रिप्ले देखना चाहूंगा,”



Source link