आग-पानी और सूर्या दादा से मत उलझना, कप्तान ने खुलेआम किया आगाह

आग-पानी और सूर्या दादा से मत उलझना, कप्तान ने खुलेआम किया आगाह

Last Updated:

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि जिगरी दोस्त अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बल्लेबाजी के विपरीज अंदाज से भारतीय टी20 क्रिकेट को ‘ आग और बर्फ’ का संयोजन मिल गया है. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मैच में जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दस साल की उम्र से साथ खेल रहे दोनों दोस्तों ने 105 रन की साझेदारी की.  अभिषेक ने 39 गेंद में 74 रन बनाये जबकि गिल ने 28 गेंद में 47 रन जोड़े. 

आग और बर्फ की तरह हैं अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, कप्तान का बयान
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ रन नहीं बनातीं वो एक एहसास बन जाती हैं. ऐसी ही एक जोड़ी है अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की. पंजाब की गलियों से शुरू हुआ इनका सफर, अब इंटरनेशनल क्रिकेट की ऊँचाइयों तक पहुँच चुका है. एक ओर अभिषेक, जो तूफ़ानी अंदाज़ में गेंदबाज़ों पर टूट पड़ता है, तो दूसरी ओर शुभमन, जो अपनी क्लास और शांति से खेल को संजोए रखता है. दोनों की यह “आग और बर्फ” जैसी साझेदारी न सिर्फ स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाती है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी छा जाती है. जब ये दो दोस्त एक साथ बल्लेबाज़ी करते हैं, तो लगता है जैसे क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक खूबसूरत कहानी बन गया हो  दोस्ती, भरोसे और हुनर की कहानी जिसका जिक्र कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी किया.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि जिगरी दोस्त अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बल्लेबाजी के विपरीज अंदाज से भारतीय टी20 क्रिकेट को ‘ आग और बर्फ’ का संयोजन मिल गया है. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मैच में जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दस साल की उम्र से साथ खेल रहे दोनों दोस्तों ने 105 रन की साझेदारी की.  अभिषेक ने 39 गेंद में 74 रन बनाये जबकि गिल ने 28 गेंद में 47 रन जोड़े.

एक जलाता है दूसरा तड़पाता है

सूर्यकुमार ने छह विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ यह आग और बर्फ जैसा संयोजन है.  दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और यही मैं देखना चाहता हूं . अगर एक जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रहा है तो दूसरा सहायक की भूमिका निभाकर स्ट्राइक रोटेट कर सकता है . हमें अच्छी शुरूआत की जरूरत थी और दोनों ने वह दी. पंजाब में अंडर 12 दिनों से साथ खेल रहे अभिषेक और गिल एक दूसरे के खेल को बखूबी जानते हैं और मौके के हिसाब से भूमिकायें बदल लेते हैं . सूर्यकुमार का मानना है कि मैदान के बाहर की अच्छी दोस्ती मैदान पर आपसी समझ में भी परिलक्षित होती है. कप्तान ने कहा कि  ‘‘ मैदान के बाहर अच्छे दोस्त होना जरूरी है क्योंकि  जब आप पारी की शुरूआत कर रहे हैं तो यह समझ काफी जरूरी है एक रन लेने के लिये एक नजर का इशारा ही काफी होता है  . जब ये दोनों साथ में बल्लेबाजी करते हैं तो इनकी दोस्ती दिखती है.

जबरिया जोड़ी 

कोरोना काल में दोनों चंडीगढ में युवराज सिंह के घर पर थे और साथ में अभ्यास किया करते थे. सूर्यकुमार ने अभिषेक के बारे में कहा , अभिषेक काफी निस्वार्थ बल्लेबाजी करता है.पावरप्ले में वह आक्रामक खेलता है और उसके बाद भी उसे पता है कि क्या जरूरी है. वह हालात का आकलन करके मैच दर मैच सीख रहा है  वह अभ्यास कभी नहीं चूकता. गिल के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ शुभमन के बारे में सभी को पता है कि वह कैसा खिलाड़ी है. मैं इतना ही कहूंगा कि उसे पता है कि रन कैसे बनाना है . उनसे आज अपने शॉट्स पर भरोसा करके जोखिम कम लिया.

homecricket

आग-पानी और सूर्या दादा से मत उलझना, कप्तान ने खुलेआम किया आगाह

Source link