मैहर पुलिस ने रामपथ गमन लिंक रोड उमरी पैला बायपास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ है।
.
कोतवाली पुलिस को 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति बायपास के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी मनीष पटेल को दो प्लास्टिक की थैलियों के साथ पकड़ा गया। थैलियों में खाकी टेप से बंधे पैकेट में 1 किलो 992 ग्राम गांजा मिला। आरोपी सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पिथौराबाद का रहने वाला है। उसकी उम्र 31 साल है।
जब्त किए गए गांजे की कीमत 19 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।