Mp Famous Shaktipeeth: हर 6 महीने में दूसरी तरफ घूमता माता का सिर…मां दुर्गा के ये शक्तीपीठ नहीं चमत्कार से कम!

Mp Famous Shaktipeeth: हर 6 महीने में दूसरी तरफ घूमता माता का सिर…मां दुर्गा के ये शक्तीपीठ नहीं चमत्कार से कम!


Last Updated:

Famous Shaktipeeth Of Madhya Pradesh: एमपी में मां दुर्गा के कई रूपों का वास है. जिनमें मैहर शारदा मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है. देखिए एमपी के सबसे फेमस मां दुर्गा के स्थान.

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में स्थित माता के 52 शक्तिपीठों में से एक मां शारदा देवी मंदिर मैहर में मां काली चोटी पर विराजमान है. जहां भक्तों को माता 1063 सीढियां चढ़ने के बाद दर्शन देती हैं. इस मंदिर में देशभर के भक्तों का जमावड़ा रहता है.

mandir

एमपी के नलखेड़ा में प्राचीन पांडव काल का प्रसिद्ध सिद्धपीठ बगलामुखी धाम स्थित है. यहां माता बगलामुखी के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.

mandir indore

देश के सबसे साफ शहर इंदौर में श्री बिजासन माता मंदिर है जो देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट एरिया, इंदौर में स्थित है. ये मंदिर इंदौर के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है. इतना ही नही यहां भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ती है.

hindi

राजधानी भोपाल से सटे जिले सीहोर के सलकनपुर की पहाड़ियों में स्थित विंध्यवासिनी बीजासन देवी मंदिर मां दुर्गा के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है. यह मंदिर 800 फुट ऊंची चोटी पर बना है.

navratri

मध्य प्रदेश के दतिया में एक ऐसा चमत्कारी माता मंदिर स्थित है जहां भभूत से रोग दूर होता है. रतनगढ़ माता मंदिर धाम दतिया में है. यहाँ माता बीहड़ में विराजमान हैं.

Hindi

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित श्री पीतांबरा पीठ देश के फेमस शक्तिपीठों में से एक है. यहां बगलामुखी देवी और धूमवाती माता विराजमान हैं.

jai mata fi

एमपी के नीमच में भादवा माता मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां स्थित कुएं के पानी में नहाने से पैरालीसिस और पोलियो जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है.

hindi

राजधानी भोपाल के पास रायसेन जिले के गुदावल में मां काली का प्रसिद्ध धाम स्थित है. कंकाली मंदिर को लेकर कहा जाता है कि, यहां मातारानी का सर 6 महीने में दूसरी तरफ घूम जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

हर 6 महीने में दूसरी तरफ घूमता माता का सिर…पैरेलिसिस-पोलियो का होता इलाज!



Source link