Last Updated:
Crow Facts: कौवे की औसत उम्र कितनी होती है क्या आपने इस बारे में कभी सोचा है…अगर हां तो आपके इस सवाल का जवाब आज आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा.
एक्सपर्ट पशु चिकित्सक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की तो उन्होंने बताया कि कभी आपने सोचा है आखिर कौवा कितने साल तक जीवित रहता होगा. यह सवाल ऐसा है कि जो दिमाग में कभी ना कभी तो आया ही होगा. आज इस सवाल का जवाब जानकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा. सबसे चालाक पक्षियों की बात होती है तो कौवे का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है. यकीनन चालाकी के मामले में इस पक्षी का कोई तोड़ नहीं है. स्कूल की किताबों में कौवे की चालाकी के किस्से भरे पड़े हैं. जैसे कौवा कितने साल तक जिंदा रहता है कभी सोचा है कौवा कितने दिन में जन्म लेता होगा. कौवा आमतौर पर 10 से 15 साल तक जीवित रहने वाला पक्षी है और ऑस्ट्रेलिया में कौवा 22 वर्ष तक जीवित रहता है.
अंडे से इतने दिन में बाहर निकलता है कौवा
एक्सपर्ट पशु चिकित्सक का कहना है कि कौवा अंडे से करीब 18 दिन में बाहर निकलता है. और कुछ ही दिन में उड़ान भरना भी शुरू कर देता है. लेकिन हाल फिलहाल में यह कौवे रहवासी क्षेत्र में नजर नहीं आते हैं. उनकी प्रजातियां विलुप्त होती जा रही है अभी कुछ-कुछ जगह नदी किनारे यह दिखाई देते हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें