बड़वानी में मादा तेंदुआ के साथ घूमं रहे दो शावक: पिंजरे का चक्कर लगाकर चले गए, बच्ची की मौत के बाद 100 वनकर्मी तलाश में – Barwani News

बड़वानी में मादा तेंदुआ के साथ घूमं रहे दो शावक:  पिंजरे का चक्कर लगाकर चले गए, बच्ची की मौत के बाद 100 वनकर्मी तलाश में – Barwani News


मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर विकासखंड में तेंदुए का खतरा बना हुआ है। तीन दिन पहले शौच के लिए गई 7 वर्षीय बालिका की तेंदुए के हमले से मौत हो गई थी।

.

वन विभाग ने कई जिलों की टीमों को क्षेत्र में तैनात किया है। विभाग ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगाए हैं। सोमवार रात को मक्का के खेत में लगे पिंजरे के पास एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावक कैमरे में नजर आए। पिंजरे में बकरी बंधी थी। लेकिन मादा तेंदुआ सतर्क रही और अपने शावकों के साथ पिंजरे में नहीं फंसी।

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की मौजूदगी ग्राम ऊंची के पटेल फलिया के आसपास के खेतों में है। डीएफओ आशीष बनसोड ने बताया कि जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। 100 से अधिक वनकर्मी अलग-अलग टीमों में बंटकर तलाश कर रहे हैं।

घटना के बाद से लिंबई और आसपास के गांवों में डर का माहौल है। लोग दिन में भी अकेले खेतों में नहीं जा रहे। शाम होते ही गांव में सन्नाटा छा जाता है। रात में लोग घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।

तस्वीरें देखिए…



Source link