विदिशा में सोमवार रात दो अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया।
.
साई ओरा कॉलोनी में पहली वारदात हुई। प्रमोद खटीक का परिवार नंदवाना में देवी प्रतिमा स्थापना में व्यस्त था। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़े। उन्होंने 15 तोला सोने के जेवर और 5.5 लाख रुपए नकद चुरा लिए। सुबह जब मालिक का बेटा घर आया तो सारा सामान बिखरा मिला।
शिव बिहार कॉलोनी में दूसरी वारदात हुई। चोरों ने एक मकान से डायमंड रिंग और करीब 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज में आधी रात करीब तीन बजे चार संदिग्ध युवक कॉलोनी में घूमते और घरों में सेंध लगाने की कोशिश करते दिखे।
कुछ दिन पहले मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन चोरी हुआ था। उसके बाद एक दुकान में चोरी हुई। अब दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। लगातार बढ़ती चोरियों से शहरवासी भयभीत हैं। लोग घर छोड़कर बाहर जाने से हिचक रहे हैं।