सियाम के आंकड़ों में बताया गया है कि अगस्त में 2-व्हीलर्स बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 15.6 लाख यूनिट रही है. बीते महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 15,59,665 यूनिट रही. जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 15,14,196 यूनिट थी.
अगस्त 2019 में 9,37,486 यूनिट्स की तुलना में मोटरसाइकिल की बिक्री 10,32,476 इकाइयों की हुई जो 10.13 फीसदी ज्यादा है.
पिछले साल इसी महीने में 5,20,898 स्कूटर बिके थे जो इस साल अगस्त में 4,56,848 यूनिट्स है. यानी इसमें 12.3 फीसदी की गिरावट आई है.
अगस्त कार बिक्री :SIAM Data➡️अगस्त में घरेलू कार बिक्री 14.1% बढ़ी (YoY)➡️पैसेंजर व्हीकल बिक्री 14.1% बढ़ी (YoY)➡️PV बिक्री 14.2% बढ़कर 2.15 Lk यूनिट➡️2-व्हीलर्स बिक्री 3% बढ़कर 15.6 Lk यूनिट➡️UV बिक्री 15.5% बढ़कर 81,842 यूनिट➡️मोटरसाइकिल बिक्री 10.1% बढ़कर 10 Lk यूनिट pic.twitter.com/5OxxqYFbiS
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) September 11, 2020
मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी एंड सीईओ केनिची आयुकावा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग इतिहास में सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है और उसे जीएसटी में कमी तथा प्रोत्साहन आधारित स्क्रैपेज नीति के रूप में सरकारी मदद की जरूरत है.
आयुकावा, जो ऑटो उद्योग की संस्था सियाम के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और पिछले वित्त वर्ष से जारी सुस्ती के चलते यह क्षेत्र कई साल पीछे चला गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट के सामने आने पर भारतीय ऑटो उद्योग ने वेंटिलेटर, निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई और वायरस से लड़ने के लिए विदेशों से परीक्षण किट का आयात भी किया.