Last Updated:
MP Viral Video: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर तरह तरह कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे मजबूरी बता रहा तो कोई…
इस डॉक्टर का नाम आ रहा सामने
बताया जा रहा कि मेडिकल के कुछ छात्र एमएलसी (MLC) कराने ट्रेनी डॉ. सानिध्य दुबे के पास पहुंचे थे. बातचीत में उन्होंने एक छात्र से पूछा क्या पढ़ाई करके क्या बनोगे? तो छात्रों ने डॉक्टर बनने की बात कही, तो ट्रेनी डॉ. सानिध्य ने तंज कसते हुए कहा इतने डॉक्टर बनकर करोगे क्या? यहां बैठे चार डॉक्टरों की ही कोई पोस्टिंग नहीं हो रही है. तनख्वाह आती नहीं है.
इसके बाद ट्रेनी डॉक्टर ने छात्रों से विवादित अंदाज में कहा, ”डॉक्टर बनने से अच्छा है माफिया बनो. 6–8 महीने चरस-गांजा बेचो और 30-40 करोड़ रुपए बना लो. उसके बाद पार्षद का चुनाव लड़ो, फिर विधायक बन जाओ. फिर पूरी दुनिया तुम्हारे पीछे काम करेगी और तुम्हें मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी”. डॉक्टर के इस बयान को वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया.
यूजर बोले… गैर-जिम्मेदाराना
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे डॉक्टरों की नाराजगी का नतीजा मान रहे हैं तो कुछ इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बयान बता रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद से मुद्दा चर्चा में बना है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें