Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन: अवैध खनन और वन्यजीव सुरक्षा पर उठाए सवाल, टोल फ्री नंबर चालू करने की मांग – Sidhi News

Madhya Pradesh Samachar23/09/2025
सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन:  अवैध खनन और वन्यजीव सुरक्षा पर उठाए सवाल, टोल फ्री नंबर चालू करने की मांग – Sidhi News


शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन

सीधी में शिवसेना (उद्धव गुट) ने वन विभाग के कार्यालय में पहुंचकर वन मंडल अधिकारी और उपवनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना ने वन विभाग के बंद पड़े टोल फ्री नंबर को तत्काल चालू करने की मांग की है।

.

जिले के जंगलों से सटे ग्रामीण इलाकों में लोग सर्पदंश और जंगली जानवरों के हमलों का सामना कर रहे हैं। टोल फ्री नंबर बंद होने से आपात स्थिति में लोगों को मदद नहीं मिल पाती। इससे ग्रामीण आत्मरक्षा में वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा देते हैं।

कठौतहा, रामपुर, बघवार, चौफाल, गांधीग्राम, सिरसी भाठा, बहरी रेंज, परिया, दादरी और सुरघुटी क्षेत्रों में अवैध लकड़ी तस्करी और पत्थरों की अवैध डुलाई की शिकायत की गई है। शिवसेना ने बघवार स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर भी सवाल उठाए हैं।

फैक्ट्री ने प्लांट शुरू करते समय दोहरी बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए कैंपा मद में करोड़ों रुपये दिए थे। 20 साल बीत जाने के बाद भी न तो निर्माण हुआ और न ही धनराशि का हिसाब मिला। फैक्ट्री तय सीमा से अधिक जंगल में खनन कर रही है। शिवसेना ने इसकी तत्काल जांच की मांग की है।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

  • टोल फ्री नंबर तत्काल चालू कर 24 घंटे संचालित किए जाएं।
  • कैंपा मद की राशि की जांच कर बाउंड्री वॉल निर्माण कराया जाए।
  • अवैध कटाई व लकड़ी तस्करी पर रोक हेतु विशेष गश्ती दल गठित किए जाएं।
  • ग्रामीणों में जागरूकता के लिए वन मंडल स्तर पर नियमित अभियान चलाए जाएं।
  • जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
  • जंगलों से पत्थर की अवैध डुलाई व खनन पर कड़ी रोक लगाई जाए।



Source link

Tagged Shiv Sena submitted a memorandum to the Forest Department in Sidhi. सीधी में शिवसेना ने वन विभाग को दिया ज्ञापन

Post navigation

⟵ भारत और बांग्लादेश हेड टू हेड, आंकड़े देख सिर पकड़ लेंगे आप, सुपर 4 में दोनों टीमों की कड़ी टक्कर
​​​​​​​बालाघाट में तहसीलदार का ऑडियो वायरल: पत्रकार के घर आधी रात पहुंचे; कलेक्टर ने सस्पेंड किया – Balaghat (Madhya Pradesh) News ⟶

Related Posts

आईजी उमेश जोगा ने नीमच में की अपराधों की समीक्षा:  लंबित मामलों पर सख्ती; नए साल के जश्न में हुड़दंग पर कार्रवाई के निर्देश – Neemuch News
आईजी उमेश जोगा ने नीमच में की अपराधों की समीक्षा: लंबित मामलों पर सख्ती; नए साल के जश्न में हुड़दंग पर कार्रवाई के निर्देश – Neemuch News

उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा रविवार रात नीमच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के आला…

रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला:  नर्मदापुरम में चचेरे भाई की बॉडी भी मिली थी; परिजनों ने स्टेट हाईवे किया था जाम – narmadapuram (hoshangabad) News
रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला: नर्मदापुरम में चचेरे भाई की बॉडी भी मिली थी; परिजनों ने स्टेट हाईवे किया था जाम – narmadapuram (hoshangabad) News

रेलवे ट्रैक किनारे मिला लापता शुभम का शव। नर्मदापुरम में मनवाड़ा से लापता दूसरे युवक शुभम कीर (22) की लाश…

कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत – Ashoknagar News
कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत – Ashoknagar News

. नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह नईसराय पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता रामू रघुवंशी रूसल्ला खुर्द व उनकी टीम ने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories