हार्दिक पांड्या रचेंगे टी20I क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या रचेंगे टी20I क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले खिलाड़ी


T20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट हैं. अक्सर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं.  फिर चाहे शुरुआत के ओवर्स हों या आखिरी के डेथ ओवर बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जड़ते हैं. कई बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने आखिरी के ओवरों में जमकर छक्के जमाए हैं. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएगें, जिन्होंने टी 20 क्रिकेट के डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. इनमें से एक भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है.  उस खिलाड़ी ने ना सिर्फ छक्के जड़े हैं बल्कि एशिया कप 2025 में एक बड़ा कारनामा भी करने की कागार पर खड़े हैं.

हार्दिक पांड्या का जलवा
टी20 क्रिकेट की जब-जब बात होती है भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या का नाम सबसे पहले लिया जाता है. हार्दिक टी20 में अपने बल्ले से तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. वह पिच पर आते संग ही लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए मशहूर हैं. खासकर डेथ ओवर्स में टीम इंडिया को जब कभी भी जरूरत पड़ी है पांड्या ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है. हार्दिक ने टी20 में 620 गेंदों का सामना करते हुए 71 छक्के जमाए हैं. हार्दिक डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के रिकॉर्ड से मात्र 4 छक्के दूर हैं. अगर वो इस एशिया कप में 4 छक्के ठोकने में कामयाब रहते हैं तो वो अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पछाड़कर नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे.

गेंदबाजी में भी नंबर 1
हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ कमाल करते हुए गेंदबाजी में भी बेहद खास रहे हैं. हार्दिक ने एशिया कप में अभी तक 12 मैचों की 12 पारियों में 14 विकेट लेने का कारनामा किया है. वो अफगानिस्तान के दिग्गज गेंदबाज राशिद खान के रिकॉर्ड के बराबर खड़े हैं. हार्दिक मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर गेंद और बल्ले दोनों से इतिहास रच सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


अफगानी खिलाड़ी का जलवा
लिस्ट में नंबर 1 पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम है. नबी ने अपने करियर में 633 गेंदों का सामना करते हुए 74 छक्के लगाए हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर डेविड मिलर का नाम है. मिलर ने अपने टी 20 करियर में डेथ ओवर्स के दौरान 74 छक्के जड़े हैं. तीसरे नंबर पर हार्दिक 71 छक्कों के साथ हैं. चौथे पर एक और अफगान खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान का नाम है. जादरान ने 550 गेंदों का सामना करते हुए 70 छक्का जड़े हैं. लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम विराट कोहली का है. कोहली ने अपने करियर के दौरान 536 गेंदों का सामना करते हुए 50 छक्के लगाए हैं. 

ये भी पढें: कोहली के वनडे करियर पर सवाल, इंडिया ए स्क्वॉड में क्यों नहीं है नाम? खुल गया पूरा राज



Source link