सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे जाम, 8 दिन में वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन – Dindori News

सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:  डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे जाम, 8 दिन में वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन – Dindori News


डिंडोरी में बुधवार को चरखुटिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

.

चरखुटिया गांव में रहने वाले लगभग 15 परिवारों को वर्तमान में पगडंडी से आना-जाना पड़ता है। ग्रामीण इंद्र कुमार और सत्यम दुबे ने बताया कि गोरखपुर, चन्दना और मानिकपुर गांव की सीमा पर स्थित सरहद की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। गोरखपुर से माधोपुर तक सड़क बनने से किसानों और ग्रामीणों को लाभ होगा और गांव सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ जाएगा।

करंजिया नायब तहसीलदार शैलेश गौर और गाड़ासरई टीआई जेएस उईके की उपस्थिति में पंचायत सचिव गुल सिंह धुर्वे ने 8 दिन के भीतर सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था कराने का लिखित आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और आवागमन बहाल हो गया।



Source link