ग्वालियर के बिजौली में एक आरटीआई एक्टिविस्ट पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने आरटीआई एक्टिविस्ट को सड़क पर बेसबॉल बैट, लात घुसों से जमकर पीटा। जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं।
.
हमलावर पीटते हुए एक कॉलेज की शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे थे। घटना बिजौली के चंदनपुर में एक दिन पहले की है। पुलिस ने मामले में बुधवार को केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, मुरार कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय राममिलन सिंह चंदेल आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। वे शिक्षा विभाग में कई खुलासे कर चुके है। हाल ही में राममिलन ने किसी कॉलेज को लेकर एक आरटीआई लगाई है और उसकी शिकायत की है।
जिस बाद से उन्होंने जान से मारने की धमकी मिल रही है। मंगलवार को राममिलन चंदन पुर स्थित घर से आरएमएस कॉलेज की तरफ जा रहे थे। तभी सफेद कार से प्रकाश पंडित, पवन बाबू शर्मा ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली गलौज का विरोध किया तो कार से बेसबॉल का बैट निकाल कर हमला कर दिया। इसके बाद जितेंद्र सिंह और गौतम फगुना आए और इन्होंने भी सड़क पर लात घूसों से बेरहमी से मारपीट की।
हमलावर कॉलेज की शिकायत को लेकर थे नाराज
हाल ही में राम मिलन ने एक कॉलेज की शिकायत की है। इसी शिकायत को लेकर हमलावर नाराज थे और राम मिलन को पीटते समय धमका रहे थे की वह शिकायत को वापस ले ले। मामले में बिजौली थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।