गश्त के दौरान पकड़ाए दो शातिर, देशी कट्टा और धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
कटनी के रंगनाथनगर थाना पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवीन नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मंगलनगर चौराहे के पास से पहले आरोपी को पकड़ा।
.
आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तुषार आरख (19) के रूप में हुई। वह जनता साइकिल स्टोर्स के पास, रंगनाथनगर का रहने वाला है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इसी दिन देर रात साऊथ स्टेशन के पास से दूसरे आरोपी को पकड़ा गया। अतुल उर्फ कुलदीप भारती (18) नाम के इस युवक के पास से एक लोहे का धारदार चाकू मिला।
वह झर्राटिकुरिया फारेस्टर वार्ड, काली मंदिर के सामने का निवासी है। दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।