Last Updated:
New GST Rates: भारत में जीएसटी की नई दर लागू हो चुकी हैं, जिसके चलते अब घी, पनीर खरीदने से लेकर हर चीज सस्ती हो गई है. बाजार में इस चीज का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. क्या कहना है इस पर दुकानदार का, जानिए.
2 रूपए से लेकर घट गए 40 रूपए तक दाम
लोकल18 की टीम भी डेयरी प्रोडक्ट के दामों में कितना अंतर आया, यह जानने के लिए जबलपुर के व्यस्ततम चौराहे रानीताल के नजदीक अमूल कॉर्नर पर पहुंची. जहां अमूल कॉर्नर में जीएसटी में किए गए सुधार का असर दिखाई दिया. जहां दूध हो या फिर पनीर, घी, मक्खन और बटर सभी के दामों में 2 रुपए से लेकर 40 रुपए तक कमी आई है. पहले इन प्रोडक्ट्स में 5% से लेकर 12% तक जीएसटी लगा करता था.
अब होंगे डेरी प्रोडक्ट के ये दाम
दुकानदार अभिषेक ने बताया अमूल घी जिसके दाम पहले 650 रुपए किलो हुआ करते थे. अब जीएसटी में कटौती के बाद 40 का अंतर आया है, अब 1 किलो अमूल घी की कीमत 610 रुपए होगी. इसी तरह 200 ग्राम अमूल पनीर 92 रुपए की जगह 87 रुपए में मिलेगा. अमूल बटर 100 ग्राम 62 रुपए की जगह 58 रुपए में मिलेगा और 1 लीटर अमूल दूध 77 रुपए की जगह 75 रुपए में मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया प्रिंट रेट पहले की तरह ही है, क्योंकि प्रोडक्ट पहले पैक कर दिया गया था. लेकिन ग्राहकों को इसकी कीमत नई जीएसटी दर के हिसाब से ही देनी होगी, जैसे ही प्रोडक्ट स्कैन किया जाएगा, वैसे ही नई दर के अनुसार जीएसटी लगकर दाम जनरेट होगा. इसी तरह सांची के दामों में भी मिल्क प्रोडक्ट में अंतर आया है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें