श्योपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को 25 साल के सगे चाचा ने सात साल की भतीजी के साथ रेप किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
.
कोतवाली टीआई सतीश सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे बच्ची अपने घर में अकेली थी। मौका पाकर उसका चाचा घर में घुस गया और दरवाजा बंद करके बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना का पता तब चला जब दुकान पर सामान लेने गई बालिका की मां वापस लौटी। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने पर जब मां ने खिड़की से झांककर देखा तो देवर बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।
पीड़िता की मां के शोर मचाने पर आरोपी चाचा मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां तुरंत बालिका को लेकर कोतवाली थाने पहुंचीं। जिसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।